Latest

चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से दिया स्वच्छ्ता का संदेश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज बुनियाद फाउंडेशन की ओर से बच्चो की प्रतिभा को निखारने के लिए शनिवार 9 अक्टूबर को बाग़म्बरी रोड अल्लापुर स्थित चिल्ड्रन स्कूल प्रयागराज में एक निःशुल्क चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया,प्रतियोगिता का विषय था प्रदूषण एवं स्वच्छता।बच्चो द्वारा बनाई गई पेंटिंग को उपस्थित सभी लोगों ने ख़ूब सराहा।संस्था के सचिव असगर अली ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम करने का उद्देश्य है कि बच्चे देश का भविष्य है उनके अंदर कला से सम्बंधित प्रतिभाओं को निखारने की ज़रूरत है ताकि हम अपनी कलाओं को बढ़ावा दे सकें।उपाध्यक्ष रुचि गुप्ता का कहना था कि संस्था इस तरह के आयोजन आगे भी लगातार करती रहेगी।इस मौके पर स्कूल की अकादमिक निदेशक श्रीमती नंदनी वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता दो वर्ग में हुई जिसमें प्रथम वर्ग में कक्षा पांच-छः और दूसरे वर्ग में सात-आठ के बच्चों ने प्रतिभाग लिया।प्रथम वर्ग में पहला स्थान अदिति कुशवाहा,दूसरा हिमानी पटेल और तीसरा प्रिंस पटेल दूसरे वर्ग में पहला स्थान आर्यन सिंह दूसरा वान्या गुप्ता और तीसरा आकृति पटेल को मिला।इस मौके पर शरमन एरा फाउंडेशन के सचिव अमरनाथ श्रीवास्तव,प्रिया तिवारी,सीमा सिंह,विपिन प्रजापति,अंकित सिंह यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button