Latest

सीबीआई जांच एजेंसी के हाथ लगे कई अहम सुराग

आनंद गिरि को कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्‍ध मौत के मामले में सीबीआइ जांच कर रही है। सीबीआइ एक बार फिर इस मामले के आरोपित आनंद गिरि को कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। अब तक तफ्तीश में जांच एजेंसी के हाथ कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आनंद गिरि से पूछताछ करने की बात कही जा रही है। सीबीआइ ने महंत के वसीयतनामा और दूसरे अभिलेखों की जांच की है, जिसको लेकर आनंद गिरि की भूमिका की छानबीन दोबारा की जाएगी।सूत्रों का कहना है कि महंत के शिष्यों और मठ से जुड़े लोगों ने पूछताछ के दौरान सीबीआइ टीम को कुछ नई जानकारी दी है। महंत के कमरे से मिली डायरी और अभिलेख का अध्ययन करने के बाद अफसरों ने वहां के सेवादारों से सवाल किया था। हालांकि वह महंत और आनंद गिरि को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दे सके थे। तब सीबीआइ टीम ने आनंद गिरि, त्रिवेणी बांध स्थित लेटे हनुमान मंदिर के पूर्व पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी और उसके बेटे संदीप का पालीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी शुरू की थी। हालांकि इस पर अदालत से झटका लग गया। ऐसे में अधिकारियों ने अब वसीयतनामा के बारे में बिंदुवार जानकारी जुटाई है।

Related Articles

Back to top button