चौकी प्रभारी कोहड़ार ने ओवरलोड ट्रकों पर कसा शिकंजा एक ट्रक सीज

मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत।चौकी प्रभारी कोहड़ार बिनोद कुमार सिंह ओवरलोड ट्रकों पर बड़ी कारवाई की।बतादें की ओवरलोड ट्रकों की रोकथाम में चलाए गए अभियान के तहत एक ओवरलोड ट्रक को पकड़कर सीज किया गया। सोमवार की दोपहर चौकी प्रभारी कोहड़ार ने कोहड़ार क्षेत्र मे अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए चौकी क्षेत्र मे एक ओवरलोड ट्रक को पकड़कर 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया। चौकी प्रभारी ने कहाँ की ओवरलोड वाहनों के खिलाफ इसी तरह के अभियान जारी रहेगा।चौकी क्षेत्र इलाके में ओवरलोड वाहन किसी तरह से पास नहीं हो सकेगा। चौकी प्रभारी ने कहा कि प्रतिदिन चौकी इलाके में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। जिसमें ओवरलोड बिना कागज के चलने वाले वाहनों को भी चेक किया जाता है। व गलत पाए जाने पर कार्यवाही की जाती है। फिर हाल ओवरलोड ट्रक सीज होने से क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। चौकी प्रभारी ने कहा कि इसी तरह अवैध खनन माफियाओं व ओवरलोड वाहनों पर इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।


