नहाते समय नल से बाल्टी में निकला सांप, देखकर डर गये घर वाले

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शिवपुरी रोड अल्लापुर के एक नल में सांप निकला । आज सुबह 7 बजे नहाते समय म नं 28 B /83 A / 2 शिवपुरी रोड अल्लापुर में आर पी वर्मा मोबाइल नंबर 9369228468 के घर में नहाते समय नल से बाल्टी में सांप निकला । सांप देखकर डर गया ,घर वालों को दिखाया ,घर वालों ने पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह को अवगत कराया । पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह ने बताया कि उपरोक्त तथ्यों का सत्यापन करने हेतु स्वयं उपरोक्त भवन में मैं जाकर स्वयं देखा और पूंछ ताक्ष किया ।तदुपरांत बी डी ओ बनवाया और सम्बन्धित जे ई एस पी सिंह को अवगत कराया । पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह , और पूर्व पार्षद चंद्र प्रकाश गंगा ने सफेद बाटल में पानी व सांप को भरकर खुशरू बाग में महाप्रबंधक कार्यालय जलकल विभाग के महाप्रबंधक हरिश्चन्द्र वाल्मीकि को दिखाया । दिखाने के बाद जिसके घर में पानी के साथ सांप निकला भवन स्वामी से मोबाइल पर बात कराया । शिवसेवक सिंह और वरिष्ठ पार्षद कमलेश सिंह चंद्र प्रकाश गंगा ने महाप्रबंधक हरिश्चन्द्र वाल्मीकि ने कहा कि लोग सप्लाई का सीधे पानी पीने से डरते थे । डरकर एक्वा गार्ड या आरो मशीन लगाकर पानी पीते हैं या खरीद कर पीते हैं , सांप निकलने से लोग नहाने में भी डरेंगे । शिवसेवक सिंह ने महाप्रबंधक हरिश्चन्द्र वाल्मीकि से अल्लापुर सहित नगर के सभी ओवर हेड टैंक की पूर्णतः सफाई कराने और दवा , उचिंत मात्रा में डलवाकर पीने योग्य पानी की सप्लाई सुनिश्चित कराने की मांग की । महाप्रबंधक हरिश्चन्द्र वाल्मीकि ने कहा कि साफ पानी के साथ सांप निकलना आश्चर्य है ।


