Latest

श्री मठ बाघम्बरी गद्दी सदैव पूर्व की तरह धर्मकार्य में अग्रणी भूमिका में रहेगा- महंत बलबीर गिरी

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज नवरात्रि के पावन पर्व पर अष्टमी के दिन श्री मठ बाघम्बरी में बाघम्बरी गद्दी के श्री महंत बलबीर गिरी महाराज द्वारा बटुक ब्राह्मण के साथ विशाल शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किए गया । साथ ही कैलाशवासी अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् नरेंद्र गिरी जी को भी हवन में नम आंखों से याद किया गया । नरेंद्र गिरी महराज के पुण्य आत्मा के शांति के लिए। श्री मठ बाघम्बरी गद्दी के श्री महंत बलबीर गिरी महराज के साथ आश्रम में रहने वाले सभी विद्यार्थी और प्रत्येक व्यक्ति ने कैलाशवासी महंत नरेंद्र गिरी जी महाराज को याद किया और यज्ञ में अपनी श्रद्धा सुमन आहूत किया गया । एवं विश्व कल्याण की कामना के लिए बाघम्बरी गद्दी के श्री महंत बलबीर गिरी एवम उनके शिस्यो द्वारा यह संकल्प लिया गया की कैलासवासी महंत नरेंद्र गिरी द्वारा चलाए जा रहे समस्त सामाजिक कार्यों को किसी भी प्रकार रुकने नही दिया जाएगा श्री मठ बाघम्बरी गद्दी सदैव पूर्व की तरह धर्म के कार्य में अग्रणी भूमिका में रहेगा ।

Related Articles

Back to top button