Latest

रॉयल्स क्लब वा सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में हेल्थ कैम्प का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रॉयल्स क्लब वा सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में हेल्थ कैम्प का आयोजन हुआ संपन्न। सिविल लाइंस स्थिति मेट्रो केयर पैथोलॉजी लैब होटल बरिस्ता के बगल में आज रविवार को आयोजित किया गया। जिसमे दिल्ली मैक्स स्मार्ट हॉस्पिटल साकेत के डॉक्टर रिपिन गुप्ता वा प्रयागराज से डॉक्टर आशा श्रीवास्तव MMBS डी एन बी पैथालॉजी द्वारा फ्री टेस्ट किया गया, जिसमे डा. रिपिन गुप्ता ने हार्ट से सम्बन्धित मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया और लगभग 75 लोगों ने ईसीजी, एचपी, सीबीसी, ब्लड शुगर, ईएसआर, weighp/ BMR , SPO2 pluse आदि जांच कराकर लाभ उठाया।

जिसमे मुख्य रूप से शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई नीरज जायसवाल अध्यक्ष प्रयागराज रॉयल्स क्लब वा सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मण्डल, महामंत्री अमित सिंह, जे एस बिरदी, अनिल गुप्ता, आशुतोष सिंह, विशाल कनौजिया, पंकज जायसवाल , डा. मनोज श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, पंकज चौधरी, रतन अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button