17 अक्टूबर 2021 को भारत नाम सम्मान चलित झांकी पहुंची प्रयागराज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कारवां बढ़ता गया मैं भारत हूं परिवार का अभियान जन-जन तक पहुंचाने के लिए दिल्ली में ‘भारत नाम सम्मान चलित झांकी’ की अनुमति के लिए दिल्ली के प्रशासन अधिकारियों के कार्यालय में जाकर निवेदन किया कि हम देश का नाम एक ही कहना चाहते हैं, भारत कहना चाहते हैं इंडिया नहीं। दिल्ली के प्रशासन अधिकारी राजनीतिक दल या विशिष्ट विभूतियां, सभी ने एक ही बात कही कि ‘भारत को केवल ‘भारत’ ही कहा जाना चाहिए’ इंडिया नहीं, अभियान के लिए हमें जो भी समर्थन देने के लिए कहा जाएगा, हम जरूर करेंगे। दिल्ली में उपस्थित ‘मैं भारत हूं’ के पदाधिकारियों में विशेषकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजय कुमार जैन मुंबई निवासी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव वर्मा ‘सलिल’ जबलपुर निवासी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती निशा लड्ढा कोलकाता निवासी, दिल्ली के कार्यकर्ता अंशुल गुप्ता के साथ लक्ष्मण मौर आदि आदि ने हर कदम दर कदम साथ दिया ।सहयोग दिया और दिल्ली में 24, 25, 26 सितंबर को विशाल झांकी निकाली गई, दिल्ली वासियों ने समर्थन दिया, सहयोग दिया और एक बात कही कि आज के बाद हम अपने देश को केवल भारत ही बोलेंगे, इंडिया नहीं। दिल्ली में चलित झांकी को मिला प्रतिसाद ने मैं भारत हूं परिवार का हौसला ही नहीं बनाया एक निर्णय लिया गया कि अब दिल्ली के बाद चलेंगे उत्तर प्रदेश और 15 अक्टूबर 2021 से 25 अक्टूबर 2021 तक उत्तर प्रदेश के हर गांव शहर के बीच से झांकी निकलेगी विशेषकर फरीदाबाद, कोसीकला, वृंदावन, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर प्रयागराज वाराणसी सुल्तानपुर, अयोध्या, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद वापसी दिल्ली आएगी ताकि देश का नाम एक ही रहे भारत। यहां बता देना उचित होगा की भारत की सर्वोच्च अदालत (सुप्रीम कोर्ट) ने भी 3 जून 2020 को एक प्रस्तुत याचिका पर निर्णय लेते हुए यह कहा कि यदि आप संविधान में इंडिया नहीं चाहते हैं तो आपको केंद्र सरकार से संपर्क करना चाहिए। मैं भारत हूं परिवार ने भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, लोकसभापति के साथ ‘भारत’ के हर राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल आदि आदि को पत्र भेजा है कि जब भारत मां अपनी आजादी की 75 वीं सालगिरह पूरी करें तो एक ही नाम से जानी जाए केवल ‘भारत’ ‘मैं भारत हूं’ परिवार को पूर्ण विश्वास है कि भारत को केवल भारत ही बोला जाए अभियान के लिए पश्चिम बंगाल निवासियों का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा और पश्चिम बंगाल की यशस्वी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी जय बांग्ला, जय भारत का उद्घोष अब से जरूर करेंगी। प्रयागराज में हमें सभी का सहयोग मिला । विशेष रूप से संजय बजाज, विनोद अग्रवाल सतीश केसरवानी वसंत लाल आज़ाद अनूप जैन रविंद्र मोहन गोयल आदि ।




