Latest
सेफ़्टीटैंक में गिरे दो जहरीले जीव,सर्पमित्र अंकित टार्जन ने किया रेस्क्यू।

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज के नैनी थाना अंतर्गत दांडी से एक कॉल आया जहाँ पर एक साथ दो जहरीले जीव भोजन की तलाश में सेफ़्टीटैंक में जा गिरे । इसकी सूचना लोगों ने सर्पमित्र अंकित टार्जन को दिया । जैसे ही अंकित टार्जन वहाँ पहुँचे देखा कि एक भारत का सबसे जहरीला साँप इंडियन कॉमन करैत और दूसरा मगरगोह जिसे लोग विषखोपड़ा के नाम से जानते है। ये दोनों जीव सेफ़्टीटैंक के अन्दर गिरे हुए थे। सेफ़्टीटैंक में जगह कम होने के कारण टार्जन ने फंदे का इस्तेमाल किया और दोनों ही जीवों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। लोगों ने टार्जन को धन्यवाद दिया और फिर अंकित टार्जन ने दोनों ही जीवों को जंगल मे ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया।




