रानी रेवती देवी काॅलेज को समाजसेवी ने दिया एक्वागार्ड

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी अजय केसरवानी ने मंगलवार को रानी रेवती देवी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे को 50 लीटर प्रति घंटे की उच्च क्षमता वाला एक्वागार्ड का आर.ओ भेंट किया, जिससे बच्चों को शुद्ध जल प्राप्त हो सके।
रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर प्रयागराज के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत जल जीवनकोष में कोई भी व्यक्ति, संस्थान, कम्पनी या एनजीओ दान कर सकता है। जिससे विद्यालयों में भी बच्चों को स्वच्छ जल प्राप्त हो सके। इस बात को ध्यान में रखते हुए अजय केसरवानी ने आज विद्यालय को एक्वागार्ड दान किया।
विद्यालय को प्राप्त इस उपकरण से छात्र छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा प्रधानाचार्य तथा रमेश चंद्र मिश्रा, जटाशंकर तिवारी, शिव नारायण सिंह, आनंद कुमार, कामाख्या प्रसाद दुबे, अशोक कुमार मौर्य, दिनेश कुमार शुक्ला, अवधेश कुमार, वकील प्रसाद, प्रभात कुमार शर्मा, विभु श्रीवास्तव,दीपक दयाल, रिचा गोस्वामी, पायल जायसवाल, शैलेश सिंह यादव, संतोष कुमार तिवारी, विनय कुमार यादव एवं प्रवीण कुमार तिवारी सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने अजय केसरवानी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।




