श्री रामानुजाचार्य श्रीस्वामी चन्द्रभूषणाचार्य जी महाराज का आज आकस्मिक श्रीवैकुण्ठगमन

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्रीरामानुज सम्प्रदाय के आचार्य बाड़ा श्रीरामानुज नगर प्रबंध समित के महामन्त्री एवं आशुकवि विद्वद्वरेण्य श्रीवैष्णकुलविभाकर अनन्तश्री समलंकृत श्रीलक्ष्मीनारायणदेवास्थान ट्रस्ट तुलारामबाग के पीठाधिपति श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्रीस्वामी चन्द्रभूषणाचार्य जी महाराज का आज आकस्मिक श्रीवैकुण्ठगमन हो गया जिससे सम्पूर्ण संस्कृतजगत एवं समस्त साधू समाज व श्रीसम्प्रदाय को बहुत बड़ी क्षति पहुची हैं पूज्य स्वामी जी सहजता सौम्यता सरलता वात्सल्यता के प्रतिमूर्ति थे हम सभी के मार्गदर्शक थे लगभग 20वर्षो से श्रीरामानुज प्रबंध समित के महामंत्री पद पर आसीन होकर श्रीसम्प्रदाय का सदा संवर्धन किये चाहे माघ मेला हो य कुम्भमेला अर्धकुम्भमेला सभी मे स्वामी जी इतने कर्मठ थे की स्वयं सभी कार्यो का सम्पादन करते थे छोटा हो य बड़ा हो सभी के लिए सभी सुविधाओ की व्यवस्था आदि यथोचित प्रयास करके दिलवाते थे सभी के यहा जाकर कुशलक्षेम पूछते थे की किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत तो नही साधूसेवा गौसेवा ब्राह्मण सेवा मे सदा तत्पर्य रहते थे अनन्तश्रीविभूषित श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी घनश्यामाचार्य जी महाराज ने स्वामी जी ने पूज्य श्रीस्वामी चन्द्रभूषणाचार्य जी के बिषय मे शोक प्रगट किये और कहे की हम सभी के श्रेष्ठ मार्गदर्शक आचार्य थे उन्ही के बताए हुए मार्गदर्शन का आगे भी अनुपालन करेगे हम सभी
भगवान श्रीलक्ष्मीनारायण जी के श्रीचरणो मे प्रार्थना करते है की पूज्य स्वामी जी को अपने पार्षद के रुप मे ग्रहण करे , एवं श्रीचरणो मे साष्टांग प्रणिपात करते हुए अश्रुपूरित श्रध्दाञ्जलि समर्पित करते है।


