Latest

नवनियुक्त शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन का स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज नैनी स्थित कांग्रेस कार्यालय नवनियुक्त शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन का स्वागत कार्यक्रम रखा गया ।स्वागत कार्यक्रम में नैनी शहर के सभी वार्ड अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के साथी मौजूद रहे। आज के स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से आगामी 26 अक्टूबर को होने वाली प्रियंका की प्रतिज्ञा यात्रा के विषय में चर्चा हुई । चर्चा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व प्रभारी प्रयागराज उज्वल शुक्ला ने बताया कि यात्रा 26 तारीख को शाम 3:00 बजे मेवलाल की बगिया पर पहुंचेगी जिसमें सभी कांग्रेस फ्रंटल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उस प्रतिज्ञा यात्रा का स्वागत करें वहां से निकल कर यात्रा नए पुल होते हुए बहराना पहुंचेगी ,बहराना में यात्रा का दूसरा स्वागत होगा इसके पश्चात यात्रा में आए हुए प्रदेश के पदाधिकारी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी। आज के कार्यक्रम का संचालन नयन कुशवाह ने किया एवम अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी केदारनाथ सचदेवा ने किया , कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर प्रत्याशी विजय मिश्रा एवम युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निशांत रस्तोगी एवम सूरज शुक्ला उपस्थित रहें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार शुक्ला , प्रदीप नारायण द्विवेदी, नूर आलम ओ.पी दुबे, मृत्युंजय मिश्रा, डी पी त्रिपाठी, सुरेंद्र शुक्ला, दिवाकर यादव, अंजुम नाज, माधवी राय, जय प्रकाश पाण्डेय, अभिनव पाण्डेय,आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button