जिलाधिकारी ने रामबाग रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

प्रयागराज। जिलाधिकारी प्रयागराज सुहास एलवाई ने आज कुम्भ मेला के दृश्टिगत रामबाग रेलवे स्टेषन का निरीक्षण किया। जिसमें वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी, ए0डी0एम0 सिटी-ए0के0 कनौजिया, एस0पी0 टैªफिक कुलदीप सिंह, सिटी मजिस्टेªट, ए0सी0एम0- फस्ट, आदि अधिकारीगण मौजूद थे।

जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेषन पर आने व जाने वाले यात्रियों की सुविधाएं, सुरक्षा की दृश्टिकोण से कहां से प्रवेष होगा और कैसे निकासी सुरक्षित होगा आदि के बारे में स्टेषन अधीक्षक रामबाग रवि प्रकाष उपाध्याय से विस्तृत जानकारी ली।

रेलवे कालोनी में भ्रमण कर जिलाधिकारी ने ऊपर लटके हुए तारो को हटाने तथा साफ-सफाई आदि का विषेश ध्यान देने को कहां तथा नगर निगम द्वारा बनाये गये नाले को बन्द करने तथा यात्रियों को चढ़ने के लिए बराबर स्लोपिंग तथा प्लेटफार्म के रेलवे ब्रिज के ऊपर से चढ़कर आवष्यक दिशा-निर्देश देते रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ट्रेनों की विस्तृत जानकारी ली तथा मेला में और कितनी स्पेषल ट्रेन चलायी जायेगी, उसकी भी जानकारी स्टेशन अधीक्षक से ली।
जिलाधिकारी ने वार-केटिंग की व्यवस्था दुरूस्त रखने का निर्देश दिया, जिससे की यात्रियों को इधर-उधर भटकना न पड़े। रेलवे स्टेषन के आस-पास सड़कों का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।

