एसएआर जयपुरिया क्लब ने जीता उद्घाटन मुकाबला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एसएआर जयपुरिया क्लब ने किशोरीलाल क्रिकेट क्लब को 47 रन से हराकर सेठ आनंदराम जयपुरिया कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता अपने नाम किया।
एसएआर जयपुरिया स्कूल नैनी मैदान पर रविवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में एसएआर जयपुरिया क्लब ने 22.4 ओवर में 142 रन (आदर्श पांडेय व आर्यन मिश्र 31-31, हर्षित तिवारी 21, सत्यम झा 4/24, प्रत्यूष श्रीवास्तव 2/24) बनाये। जवाब में किशोरी लाल क्रिकेट क्लब की टीम 24 ओवर में 95 रन (चित्रांश 17, कुणाल मिश्र, राममूर्ति यादव व निशांत सचदेव दो-दो विकेट) पर सिमट गई। कुणाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बारा के विधायक डॉ. अजय भारतीय ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में आनंदराम जयपुरिया स्कूल के अपर निदेशक सुशील तिवारी, प्रधानाचार्य, शालिनी श्रीवास्तव मौजूद रहीं। आयोजन सचिव केशव मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अनुराग सिंह, प्रतीक गुप्ता, विशाल चतुर्वेदी, राघवेंद्र राय आदि उपस्थित रहे।




