श्री दारागंज रामलीला कमेटी के तत्वाधान में हुई पात्रों की विदाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग की अति प्राचीन रामलीला कमेटियों में एक श्री दारागंज रामलीला कमेटी के ,तत्वाधान में चलने वाली रामलीला के क्रम में आज अपने अंतिम आयोजन में, पूजन अर्चन, हवन कर पात्रों की विदाई हुई। सर्वप्रथम प्रोहित श्रवण कुमार द्विवेदी पुजारी संजय पाठक की देखरेख में पूजन अर्चन अनुष्ठान के पश्चात पात्रों को तिलक लगाकर माला पहनाकर कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव महामंत्री जितेंद्र गोड़ के द्वारा अभिनंदन पूजन किया गया। तत्पश्चात रामलीला में प्रतिभाग करने वाले सभी पात्रों को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया ।कमेटी के मीडिया प्रभारी तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया ने कहा की सभी पात्रों को अंगवस्त्रम द्रव्य मिष्ठान देकर नम आंखों से विदाई की गई। उपस्थित सभी लोगों ने प्रभु से कामना की कोरोना महामारी का नाश करें ताकि प्रयाग के प्राचीन दशहरा महोत्सव को फिर से आम जनता पहले की तरह दर्शन पूजन कर सके। उक्त अवसर पर रामलीला महासंघ के अध्यक्ष फूल चंद दुबे शांडिल्य जितेंद्र तिवारी दुकान जी सुधीर द्विवेदी कटरा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता महामंत्री गोपाल बाबू जयसवाल कोषा अध्यक्ष मुन्ना आजाद, काली संयोजक ठाकुर रंजन सिंह, कमेटी के उपाध्यक्ष अरविंद पांडे, हीरालाल यादव ,विजय सोनकर, मंत्री विकु निषाद, पचू यादव, राहुल यादव ,लीला संयोजक पंडित सियाराम शास्त्री ,प्रचार मंत्री पंडित धर्मराज पाण्डेय, मुन्ना चौधरी, स्मारिका संयोजक राजा स्वर्णकार, पवन यादव, रवि वर्मा आदि उपस्थित रहे। सभी लोगों ने जय श्री राम के जयकारे के साथ इस वर्ष के दशहरा महोत्सव का समापन किया। और पुनः अगले वर्ष मिलने का वादा किया।



