Latest

दुष्कर्म तथा शान्तिभंग के आरोपी किए गये गिरफ्तार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।थाना दारागंज की पुलिस ने आज अलग अलग मामले से जुड़े कुल तीन लोगो को हिरासत में लिया है जिसमे एक तो सामूहिक दुष्कर्म एवं एससी एसटी के मुकदमे का वांछित है और शेष दो आरोपीगण शान्तिभंग में गिरफ्तार किये गये है।डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने तथा क्षेत्र में कानून ब्यवस्था कायम करने हेतु दिए गये आदेश व निर्देश को गंभीरता से लेते हुए रविवार को प्रयागराज नगर थाना क्षेत्र दारागंज के प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र कुमार दुबे एवं उनकी पुलिस ने थाना स्थानीय पर दर्ज मु०150/2021में वांछित चल रहे आरोपी भूपेन्द्र पुत्र स्व0 मृत्युंजय नि.2/2/2R/1तेज बहादुर सप्रू मार्ग लोगसेवा आयोग सिविल लाइन्स प्रयागराज को लगातार प्रयास के बाद दबोच लिया।आज ही प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में एसआई शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ भ्रमणशील थे तभी विवाद सुचना पर राजेश निषाद 603 बक्शी खुर्द सरैया व अली अहमद नि.झोपड़ पट्टी परेड दारागंज को गिरफ्तार कर थाने ले आये जहा151में सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Back to top button