आतिशबाजी विक्रेताओं में दुकानों को लेकर मायूसी

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। जिला एवं शहर के थोक एवं फुटकर आतिशबाजी विक्रेताओं ने दीपावली पर्व पर बिक्री के लिए आतिशबाजी, पटाखा, भारी मात्रा में स्टॉक मंगा चुके हैं। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अभी तक यह तय कर नहीं पा रहे हैं कि आतिशबाजी की दुकानें लगनी है कि नहीं। जिसको लेकर आतिशबाजी विक्रेताओं मे काफी मायूसी व्याप्त है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, के जिलाध्यक्ष रमेश केसरवानी, सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने जिलाधिकारी प्रयागराज संजय कुमार खत्री से मांग किया है कि आतिशबाजी विक्रेताओं की परेशानी को देखते हुए यह निर्णय जल्द ले कि आतिशबाजी की दुकानें किस दिन से जिला एवं शहर में किस स्थान पर लगेगी, यह तय करें। ताकि आतिशबाजी विक्रेताओं को होने वाली समस्या से निजात मिले। क्योंकि राष्ट्रीय पर्व दीपावली पर लोग गणेश लक्ष्मी की पूजा



