Latest
नवरात्रि का खुमार अब भी शुमार डांडिया महोत्सव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र जीरो रोड स्थित चीनी धर्मशाले में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया । उत्सव का प्रारंभ गणेश वंदना से हुआ । एकल नृत्य प्रस्तुतियों के पश्चात कुछ महिलाओं के द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए ग्रुप डांस हुए । तत्पश्चात सभी महिलाओं युवा वर्ग और बच्चों ने सामूहिक रूप से डांडिया नृत्य कर का कार्यक्रम का आनंद लिया। यह कार्यक्रम महिलाओं द्वारा महिलाओ के लिए ही आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका ज्योति सेठ और दीपा सेठ रहीं।



