Latest

पाकिस्तान पर मिली विजय के स्वर्णिम वर्ष पर शहीद आजाद पार्क में लगाई गई सेना ने प्रदर्शनी


कारगिल में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाली बोफोर्स तोप सभी के बीच आकर्षण का केंद्र बनी

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर मिली विजय के स्वर्णिम वर्ष पर शहीद आजाद पार्क में लगाई गई प्रदर्शनी देखने के लिए सुबह से शहरवासियों की भीड़ पहुंचने लगी। एक दिन की प्रदर्शनी देखने के लिए मंडलायुक्त संजय गोयल भी सुबह आजाद पार्क पहुंचे। मंडलायुक्त ने सेना के अधिकारियों के साथ भारत-पाक युद्ध में इस्तेमाल किए गए हथियारों को देखा। कारगिल वार में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाली बोफोर्स तोप सभी के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रदर्शनी में खुखरी नृत्य की भी प्रस्तुति हुई। स्वर्णिम वर्ष पर मशाल भी आ रही है। सेना के अधिकारी और जवान शाम को मशाल लेकर 50 साल पहले युद्ध में शहीद हुए जवान दीनानाथ के गांव सुमेरपुर जाएंगे। गांव में शहीद की प्रतिमा का अनावरण होगा। मशाल नौ दिन शहर के अलग-अलग संस्थानों में जाएगी।

Related Articles

Back to top button