Latest

युवा राष्ट्र की प्रगति के लिए स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अपनाएं- प्रो0 गिरीश त्रिपाठी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सेवा समिति गार्डन रामबाग में भाजपा कीडगंज मंडल युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित युवा सम्मान समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं के कंधे पर ही देश का भार है और उनके हाथों में देश की भविष्य की लकीर है उन्होंने कहा कि देश में परिवर्तन जब भी आया है तो युवाओं के बल पर ही आया है और कहा कि देश की आजादी के लिए लाखों क्रांतिकारी युवाओं ने बलिदान देकर आजाद भारत की नींव रखी है और उन्हीं के दम पर आज देश प्रगति के रास्ते पर चल रहा है और कहा कि किसी भी देश का भविष्य उस देश के युवाओं के ऊपर निर्भर करता है ऐसे में हमारे देश के युवा राष्ट्र की प्रगति के लिए स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अपनाएं और राष्ट्र के प्रति अपना योगदान करें। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि युवाओं का भविष्य भाजपा में है और उन्हीं के बल पर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया है और देश की हर युवा की पसंद भारतीय जनता पार्टी बन चुकी है

ऐसे में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की अब जिम्मेदारी बनती है । कि युवाओं को भाजपा में जोड़ें और उनको अवसर प्रदान करें। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर गिरीश त्रिपाठी एवं महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम पहनाकर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कीडगंज युवा मोर्चा अध्यक्ष सिद्धार्थ पाण्डेय, न करते हुए सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। संचालन मुकेश लारा एवं ने किया। इस अवसर पर राजू पाठक राजेश केसरवानी गिरीजेश मिश्रा सुभाष वैश्य श्याम प्रकाश पांडे राजेश सोनकर अक्की रावत, पवन कुमार पाण्डेय, अजय सिंह, वीरेन पांडेय,आयुष पाण्डेय, मंत्री अलंकार निषाद, कुंजन तिवारी, अभिषेक गुप्ता अंकुर श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अमन श्रीवास्तव, श्री धर पांडेय, नीरज मिश्र, अर्पित शर्मा, महेश भारतीय शिवम निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button