Latest

सफाई इंस्पेक्टर कूड़ा कलेक्शन यूजर चार्जेस वसूले एव साधन नगर निगम के……..तो निजी कंपनी पर मेहरबानी क्यों?

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नगर निगम में भाजपा की मुख्य सचेतक एवं वरिष्ठ पार्षद किरन जायसवाल ने नगर आयुक्त के इस आदेश का कड़ा विरोध किया है।

कि नगर निगम के सफाई निरीक्षक कूड़ा कलेक्शन और यूजर चार्जेस वसूल करेंगे। पार्षद ने कहा कि घरों से जर्बदस्ती यूजर चार्जेस का कड़ा विरोध होगा कोरोना के चलते लोग पहले से ही परेशान है।

कूड़ा कलेक्शन पर वसूली पर जर्बदस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कि सभी साधन पहले ही नगर निगम कूड़ा कलेक्शन की निजी कंपनी को दे चुका है ।

बसवार प्लांट लोडर डंपर जेसीबी मैजिक सभी नगर निगम के संसाधनों को निजी कंपनी के हवाले करने के पश्चात अब सफाई इस्पेक्टर को भी यूजर चार्जेस वसूलने और कूड़ा कलेक्शन करने का आदेश सफाई व्यवस्था के साथ खिलवाड़ है।

इससे सफाई व्यवस्था और चरमरा जाएगी पहले ही शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त है ।

जब सफाई स्पेक्टर पूरा ध्यान और समय घरों से यूजर चार्जेस वसूली पर लगाएंगे तो गलियों सड़कों की नाली गली सड़क की सफाई कौन देखेगा।

उन्होंने आगे कहा कि जब समस्त संसाधन बसवार प्लांट मैजिक कूड़ा गाड़ी जेसीबी डंपर जमीन यहां तक की इस्पेक्टर सब नगर निगम की है ।तो निजी कंपनी का सहारा क्यों लिया जा रहा है । नगर निगम प्रत्येक वार्ड में अपने कर्मचारी रखकर खुद कूड़ा कलेक्शन का कार्य कराए !

Related Articles

Back to top button