अग्रवाल समाज ने चित्रकूट के सीएमओ को किया सम्मानित

चित्रकूट ( अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अग्रवाल समाज के सर्वोच्च अग्रशिरोमणि गोपाल शरण गर्ग के द्वारा चित्रकूट के कर्मठ , मिलनसार, जनप्रिय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ डॉ भूपेश द्विवेदी को उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए अंगवस्त्रम विशेष मोतियों की माला, अगर भागवत, अग्रसेन चालीसा भेंट करके स्वागत और अभिनंदन किया! सम्मेलन के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष लालू मित्तल ने डॉ भूपेश द्विवेदी को सदैव गरीबों की सेवा करने के लिए तत्पर ईमानदार, स्वच्छ छवि, स्वभाव की सराहना की तथा जनपद प्रयागराज के मूल निवासी होने का गौरव प्राप्त होने की बात कही।चित्रकूट अग्रवाल समाज के लोगों ने अपने बीच चित्रकूट में ऐसे सरल स्वभाव वाले मुख्य चिकित्सा अधिकारी का अभिनंदन एवं स्वागत किया. तथा इनके जनपद में रहने को बहुत लाभकारी बताया। चित्रकूट के अध्यक्ष परवेश अग्रवाल, निवेश अग्रवाल, अंजनी अग्रवाल, गीता अग्रवाल, श्वेता मित्तल, ओंकार नाथ अग्रवाल आदि भारी संख्या में, अनेक अग्रवाल समाज के लोग सभागार में उपस्थित रहे।




