स्कूल में पैसों की धांधली और फ़र्ज़ी काग़ज़ातों के विरोध में मसीही जागृति मंच की ओर से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज गर्ल्स विंग 5 मिशन रोड कटरा प्रयागराज मे स्थित स्कूल में पैसों की धांधली और फ़र्ज़ी काग़ज़ातों के विरोध में मसीही जागृति मंच की ओर से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिशप जॉनसन गर्ल विंग में शिक्षकों के साथ हो रहे अत्याचार पैसों का ग़बन ,स्कूल पर क़ब्ज़ा और ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से हो रही नयी नियुक्तियों पर कार्यवाही ना होने से मसीही समाज में ख़ासा ग़ुस्सा है । मसीही जागृति मंच ने बिशप पीटर बलदेव से अपील किया है की वह उच्च न्यायालय में हलफ़नामा देकर निकाले गए शिक्षकों को नियुक्ति दे और सभी शिक्षकों को 6 माह का वेतन दें। साथ ही साथ बिशप जॉनसन गर्ल विंग का क्लर्क संजय सिंह की सम्पत्ति की जाँच करा कर उसको उसके पद से बर्खास्त किया जाय। माइकल डनीयल ने यह कहा की डाययसेस ऑफ़ लखनऊ मिशनेरी संस्था है और संस्था में पहले मसीही समाज के लोगों को वरीयता देना चाहिए। योजना लाल ने 6 माह में जितनी भी नियुक्ति किया है उसमें से कितने ईसाई समाज के हैं ? और कितने संस्था के सदस्य हैं ? इनका इंटर्व्यू किसने लिया है ? इंटर्व्यू के लिए किस अख़बार में सूचना प्रकाशित किया गया? इंटर्व्यू पैनल में कुल कितने अधिकारी थे ? यदि मैनेजर नहीं था तो क्या नई नियुक्तियों के लेटर पर चेयरमैन के साइन थे ? इन सभी सवालों के जवाब योजना लाल और बिशप पीटर बलदेव को देने होंगे । मसीही जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष माइकल डनीयल ने बिशप पीटर बलदेव को चेतावनी देते हुए कहा की यदि उनकी माँगे पूरी नहीं होती हैं । तो मसीही समाज के लोग नवम्बर के दूसरे सप्ताह में उनके विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे ।बैठक में माइकल डनीयल, विजय लाल ,अरुण सिंह , मनोज पॉल,संगीता, प्रभा सिंह पी०जॉनसन, रिशब जैकोब, समुआल, अनिल आदि उपस्थित थे ।




