Latest

मौनी अमावस्या पर्व पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संगम में लगाई डुबकी

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मौनी अमावस्या के पावन मौके पर प्रयागराज की यात्रा पर हैं। दोपहर में अरेल घाट से नाव से प्रियंका संगम पहुंचीं और आस्था की डुबकी लगाई।

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया ।

 

 

उनके साथ बेटी और अन्य लोग भी रहे। वापसी में प्रियंका ने नाव पर भी हाथ आजमाया। उन्होंने नाविक के साथ मिलकर कुछ दूर तक खुद नाव भी चलाई। प्रियंका के दौरे के दौरान एक अजब संयोग बना। प्रियंका गांधी जब नाव पर सवार होकर संगम जा रहे थीं तो उसी वक्त योगी सरकार की तरफ से हेलीकॉप्टर के जरिए माघ मेले में मौजूद श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश हो रही थी। इस दौरान प्रियंका गांधी व उनके साथ आए लोगों पर भी फूलों की बारिश हुई। इससे पहले प्रियंका गांधी 11:40 बजे आनंद भवन पहुंचीं। वहां कांग्रेस के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गेट पर भारी भीड़ को देखते हुए आनंद भवन के गेट को खोल दिया गया। कार्यकर्ता भी भीतर घुस गए थे, जिन्हें बाद में रोका गया। आनंद भवन पहुंचकर प्रियंका ने अपने परदादा और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के अस्थिस्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके बाद वो अनाथ बच्चियों से मिलीं । उसके बाद मनकामेश्वर मंदिर गई जहां पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया उसके बाज वापस आनंद भवन आए जहां कार्यकर्ता उनका इंतजार कर जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

Related Articles

Back to top button