Latest

मोबाइल रुपये संग एक टप्पेबाज गिरफ्तार

मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मेजा पुलिस द्वारा मंगलवार को टप्पेबाजों के एक अभियुक्त को आज हिरासत में लिया गया। पुलिस को 07 मोबाइल फोन व 300 रूपये मिला। मेजा पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की। डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ मेजा डॉ भीम कुमार गौतम के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मेजारोड पंकज कुमार त्रिपाठी थाना क्षेत्र धरवारा कोहडार से आज मंगलवार को करीब सवा आठ बजे छापेमारी कर टप्पेबाज को पकड़ा आरोपी जयशंकर उर्फ डब्लू सोनी पुत्र बैकुण्ठ निवासी भुण्डा करछना प्रयागराज का हैं।पुलिस के अनुशार पकड़ा गया टप्पेबाज पूर्व में नैनी करछना कोरांव से इसी जुर्म में जेल जा चूका है।

Related Articles

Back to top button