आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में ‘लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल’ पर निबन्ध प्रतियोगिता

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत ‘लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल’ विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया
गया। इस प्रतियोगिता मे स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। बी.ए. द्वितीय
वर्ष की कु0 आरती को प्रथम स्थान, कु0 शालिनी को द्वितीय स्थान, गुड़िया को तृतीय
स्थान एव बी.ए. तृतीय वर्ष की श्रद्धा यादव को सांत्वना पुरस्कार मिला। आज आर्य कन्या महाविद्यालय परिसर मे ‘राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर
पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए
कॉलेज के अध्यक्ष शासी निकाय पंकज जयसवाल ने कहा, ‘भारत के एकीकरण मे सरदार पटेल के महान योगदान के लिए उन्हें ‘लौह पुरुष’ के रूप में जाना जाता है। प्राचार्या डॉ0 रमा सिंह ने राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए कहा, ‘किसी भी महान कार्य को करने के लिए विश्वास और
शक्ति दोनों की जरूरत पड़ती है और यह सरदार पटेल ने कूट-कूट कर भरी थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना की चारों इकाईयों की स्वयंसेविकाओं ने अपने कार्यक्रम
अधिकारियों डॉ0 ज्योति रानी जायसवाल, डॉ0 मुदिता तिवारी, डॉ0 अनुपमा सिंह, डॉ० अर्चना सिंह के निर्देशन में सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डॉ0 ममता गुप्ता, डॉ0 रेनू जैन, डॉ0 कल्पना वर्मा सहित सभी शिक्षिकाएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 ज्योति रानी जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ0 मुदिता तिवारी एवं डॉ0 अनुपमा सिंह ने किया तथा धन्यवाद
ज्ञापन डॉ० अर्चना सिंह ने किया।
–



