Latest

गमन की आरोपी निलंबित प्रधानाचार्या हुई बहाल

शिक्षिकाओं में रोष धरना शुरू
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राजकीय बालिका इंटर कालेज कटरा की निलंबित प्रधानाचार्या की बहाली का आदेश जारी होते ही उक्त गर्ल्स कॉलेज के शिक्षिकाओं एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों में रोष व्याप है और इन महिला शिक्षको व कर्मचारियों ने स्कूल कैम्पस में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। गौर तलब है कि कॉलेज की प्रधानाचार्या ज्योत्सना सिंह ने स्कूल की छात्राओं से से परीक्षा फार्म के नाम पर अवैध रूप से निर्धारित शुल्क रुपया दो सौ छः के स्थान पर प्रति छात्र रुपया एक हजार लिए जाने के गम्भीर आरोपों के चलते शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी एवं डीआईओएस द्वितीय से प्रकरण की जांच कराई गई थी। मिली जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारियों ने अपनी जांच आख्या में लगाये गए आरोपों को सही ठहराया जिसके आधार पर प्रधानाचार्या ज्योतिसिना सिंह को 10 सितम्बर को निलंबित कर दिया। इधर 28 अक्टूबर को डीआईओएस द्वितीय ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक के आदेश के क्रम में ज्योतिसिना सिंह की बहाली का आदेश जारी कर दिया। बहाली की भनक लगते ही जीजीआईसी के सभी शिक्षक व कर्मचारियों ने प्रशासन को अवगत कराते हुए 30 अक्टूबर से स्कूल परिसर में ही लंच के बाद सांकेतिक धरना शुरू कर दिया है। धरना के दूसरे दिन पूर्वाचल दलित अधिकार मंच के संस्थापक अधिवक्ता रमवृज गौतम ने अपने साथियों के साथ धरना स्थल पर जाकर नैतिक समर्थन दिया है। धरने में एड.कुमार सिद्धार्थ, एड. कर्ण सिंह, एड. यशवंत गौतम के साथ समक्ष शिक्षक व शिक्षरोत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button