Latest

कोरोना को लेकर नहीं उठा दाधिकांधो मेला का ऐतिहासिक दल

भगवान कृष्ण बलदाऊ का हुआ मुकुट पूजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्राचीन श्री दधिकाँदो कमेटी शंकर लाल भार्गव मार्ग के अध्यक्ष प्रण विजय सिंह ने सूचित किया है कि आज दिनांक 1 सितंबर सन 20 ईसवी को स्थगित मेले के दिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु शासन द्वारा तय मानक के अनुरूप श्री राम जानकी मन्दिर शंकरलाल भार्गव मार्ग में निम्न कार्यक्रम संपन्न हुए। कमेटी के दल संयोजक पंडित अंकुश शर्मा मोनू के नेतृत्व में विद्वान पंडितों द्वारा अपराहन 2:00 से 5:00 तक कोरोना मुक्ति हवन एवं सायं 6:00 बजे भगवान का मुकुट पूजन किया गया।
सायं 7:00 बजे कमेटी के महामंत्री पंडित सत्येंद्र तिवारी लाल के नेतृत्व में विद्वान पंडितों द्वारा भगवान् कृष्ण-बलदाऊ की प्राण प्रतिष्ठा एवं आरती कराया गया।
उपरोक्त कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एवं कमेटी के अन्य पदाधिकारी गण सर्वश्री शांतनु शर्मा हेमंत पांडे राबिन केसरवानी राज शर्मा भाजपा अध्यक्ष गणेश केसरवानी रिंकू श्रीवास्तव हरि राम जी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button