Latest

नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए हजारों की संख्या में प्रशिक्षितो ने किया पीएनपी कार्यालय का किया घेराव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए हजारों की संख्या में प्रशिक्षितो ने किया पीएनपी कार्यालय का घेराव किया।प्रशिक्षितो ने पीएनपी सचिव को 5 सूत्रीय ज्ञापन दिया- पीएनपी सचिव शासन को अवगत कराये टेट सीटेट पास प्रशिक्षितो की संख्या 10 लाख के करीब है,अकेले डीएलएड बीटीसी के ही 5 लाख से ज्यादा प्रशिक्षित है। पीएनपी सचिव शासन को अवगत कराये बीते 3 साल में बेसिक में भर्ती नही जारी हुई।2019 टेट के बाद पीएनपी ने stet प्राथमिक शिक्षक भर्ती का आयोजन नही किया.पीएनपी सचिव शासन को अवगत कराये जब से डीएलएड का प्रशिक्षण सुरु हुआ तब से बेसिक में किसी भी प्रकार की भर्ती नही आयी। पीएनपी सचिव शासन को अवगत कराये बेसिक मे करीब 90 हजार से ज्यादा पद खाली है।
पीएनपी सचिव शासन को अवगत कराये भर्ती बोर्ड के नाते पीएनपी को जल्द ही stet का आयोजन कराने का आदेश दिया जाय। धेराव में प्रमुख रूप से,पंकज मिश्रा, अभिषेक तिवारी,राहुल यादव,रजत सिंह,प्रशांत तिवारी,विशु यादव,दुर्लभ,अंकित पटेल आदि रहे।

Related Articles

Back to top button