दीपोत्सव मनाने कान्हा की नगरी में आ रहे श्रद्धालुगण कृपया ध्यान दें…!

मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन में आम दिनों जैसी नहीं है यातायात व्यवस्था
वृंदावन में वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है
मथुरा, गोवर्धन के लिए भी की गई है विशेष व्यवस्था
(अनुराग शुक्ला )
मथुरा ( अनुराग दर्शन समाचार ) दीपोत्सव मनाने के लिए अगर आप कान्हा की नगरी में आ रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। इन दिनों मथुरा, गोवर्धन और वृंदावन की यातायात व्यवस्था आम दिनों से बहुत अलग है। वृंदावन में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। जबकि मथुरा और गोवर्धन के लिए भी विेशेषरूप से यातायात की नई व्यवस्था लागू की गई है।
जनपद मथुरा एक धार्मिक स्थान है यहा प्रायः समय समय पर धार्मिक पर्व के समय में बाहरी जनपदों से श्रद्धालु गण दर्शन करने के लिए अलग अगल स्थानों से आते हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए यातायात व्यवस्था में कुछ स्थानों पर परिवर्तन किया गया है। यह व्यवस्था एक नवम्बर से प्रभावी हो गई है। होलीगेट बाजार को जाम से मुक्त रखने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के पावन क्वालटी तिराहा से ओटो व चार पहिया वाहन पूर्णतः बन्द रहेगें। पार्किंग की व्यवस्था सेठ बी.एन पोद्धा स्कूल में रहेगी। डेम्पियर नगर की तरफ से होलीगेट की तरफ आने वाले ओटो व चार पहिया वाहन पूर्णतः बन्द रहेगें पार्किंग की व्यवस्था महिला अस्पताल के सामने की गई है। गांधी आश्रम के सामने वाले कट से भी होलीगेट की तरफ से आने वाले ओटो व चार पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित किए गए हैं।’आर्य समाज रोड फाटक पर कृष्णापुरी तिराहा व नगर पालिका तिराहा व बंगाली घाट की तरफ से आने वाले ओटो व चार पहिया वाहन पूर्णतः बन्द रहेगें जिनकी पार्किंग व्यवस्था जी.आई.सी इन्टर कालेज में बनाई गई है। भरतपुर गेट चौराहा की यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए डीग गेट व चौक बाजार व स्टेट बैंक रोड की तरफ से होलीगेट की तरफ आने वाले ओटो व चार पहिया वाहन पूर्णतः बन्द कर दिए गए हैं। वहीं डीग गेट की तरफ से आने वाले वाहनों को स्टेट बैक की तरफ से निकाला जा रहा है। स्टेट बैक की तरफ से आने वाले वाहनों को डीग गेट की तरफ से निकालने की व्यवस्था की गई है।
*वृंदावन में वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित*
वृन्दावन की यातायात व्यवस्था पर भी इस दौरान अधिक भार रहता है। वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी अधिक रहती है। इस लिए वृंदावन की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए मथुरा की तरफ से जाने वाले ओटो चार पहिया वाहन की पार्किंग की व्यवस्था सौ शैया पर की जायेगी तथा बैरियर लगाकर लागू कर दी गई है। वहीं एक्सप्रेस वे व मांट की तरफ से आने वाले ओटो चार पहिया वाहन पूर्णत वैरियर लगाकर बन्द किया गए हैं तथा पार्किंग की व्यवस्था पानीगांव में की गई है। प्रेम मंदिर तिराहे पर ऑटो व चार पहिया वाहन वृन्दावन शहर की तरफ नहीं जाएंगे बैरियर लगाकर पूर्णतया बंद कर दिया गया है। रुक्मणी बिहार (मल्टीलेविल पार्किंग) पर दिल्ली, हरियाणा की तरफ से छटीकरा तिराहा होकर वृन्दावन की ओर आने वाले वाहन चार पहिया, बस इत्यादि वाहनों को रुक्मणी विहार पार्किंग में पार्क कराया जा रहा है ।
*गोवर्धन में बिना पास के वाहनों को प्रवेश नहीं*
दीपावली, धनतेरस एवं भैयाद्वूज के अवसर पर गोवर्धन की यातायात व्यवस्था भी आम दिनों से अलग रहेगी। कस्बा गोवर्धन में एन.जी.टी. न्यायालय द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार यातायात का संचालन हो रहा है। इसके अतिरिक्त बिना पास के चार पहिया व ऑटो व भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। एकता तिराहे से गोवर्धन थाने की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद कर दिया गया है। सोंख अड्डा पैट्रोल पम्प से दान घाटी की तरफ वाहनों का प्रवेश भी पूर्णतः बंद है। वहीं डींग अड्डा से छोटी परिक्रमा मार्ग की तरफ वाहनों का भी प्रवेश पूर्णतः बंद है। छटीकरा तिराहे से परिक्रमा मार्ग की तथा मुखराई गेट तिराहा से पुलिस चौकी राधाकुण्ड की तरफ वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है।




