Latest

गंगा के संरक्षण व सवर्धन हेतु प्रयागराज में मनाया जा रहा गंगा उत्सव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गंगा उत्सव के तहत जिला गंगा समिति प्रयागराज की ओर से निर्धारित कार्यक्रम में संगम घाट आरती समिति प्रांगण में सुबह स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया, तथा स्नानार्थियों तीर्थयात्रियों पर्यटकों तीर्थपुरोहित एवं घटिया नाउ निषाद समाज को स्वच्छता के लिए जागरूक करके गंगा स्वच्छ्ता का संकल्प कराया गया, गंगा घाट पर सफाई का कार्य,सिंधु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अलोपी बाग में जूनियर व सीनियर वर्ग छात्रों के मध्य ड्राइंग,पेंटिंग व वाद विवाद प्रतियोगिता किया गया,उक्त प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरुस्कार देकर पुरस्कृत किया गया एवं मिन्टोपार्क प्रांगण में महामना मदन मोहन मालवीय जी के फोटो के समक्ष रंगोली बनाकर सेल्फी प्वांइट बनाया गया,तथा गंगा के संरक्षक व संवर्धन हेतु हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई,
तथा शाम को लेटे हनुमान मंदिर से संगम तट तक गंगा मशाल यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। द्वितीय दिन में गंगा उत्सव के उपलक्ष्य में प्रातः अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से इन्द्रा पार्क चौराहे तक गंगा मैराथन का आयोजन किया गया,मैराथन का शुभारंभ वन संरक्षक प्रयागराज, व मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज ने किया,मैराथन में पुरुष वर्ग में सागर सिंह प्रथम, शनी निशाद द्वितीय व रिशू पाल तृतीय स्थान पर रहे,महिला वर्ग में नीतू कुमारी प्रथम,शिवानी चौरसिया द्वितीय व दिव्या तृतीय स्थान पर रही,मैराथन में प्रभागीय निदेशक प्रयागराज,उप प्रभागीय वनाधिकारी,वन क्षेत्राधिकारियों, कर्मचारियों गंगा टास्क फोर्स के जवानों,चिकित्सा विभाग,ट्रैफिक पुलिस,नमामि गंगे के लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया,अन्त में सभी विजेताओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया,शाम को हरिहर आरती प्रांगण में भव्य आरती व दीप प्रज्वलित का आयोजन गंगा उत्सव स्वच्छ्ता कार्यक्रम वन विभाग के प्रभागीय निर्देशक रमेश चंद्र सचिव जिला गंगा समिति प्रयागराज के तत्वावधान में किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से संजय शर्मा उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉक्टर डी एन झा निर्देशक सिफरी प्रयागराज राजेश शर्मा नमामि गंगे (सदस्य नगर गंगा समिति) सुरेश चंद्रा अध्यक्ष हरिहर आरती समिति आर एन दुबे क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रयाग अशोक साहू क्षेत्रीय वन अधिकारी फूलपुर बलराम जी गंगा टास्क फोर्स टीम राकेश शर्मा माँ गंगा सेवा समिति दुकान जी सुनील गुप्ता आदि समस्त वन विभाग के कर्मचारियों व जिला गंगा समिति ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button