धरना स्थल पर संतों को समझाती एसडीएम

संतों के धरने के बाद बैकफुट पर आया प्रशासन
चित्रकूट ( अनुराग दर्शन समाचार)। प्रशासन के कामदगिरि पर्वत पर परिक्रमा मार्ग बनाने को विरोध में संत समाज के धरने पर बैठने के बाद जिला प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। पहले की भांति श्रद्धालु परिक्रमा करेंगे। दीपावली मेले में श्रद्धालुओं की भीड को काबू में करने को भरतमिलाप मन्दिर के पास से कामदगिरि पर्वत की ओर बाईपास का संत समाज ने जबदस्त विरोध जताया है।
मंगलवार को बजरंग दल व समाजसेवी और संत समाज ने धरना देकर रामनाम संकीर्तन कर विरोध जताया। उल्लेखनीय है कि तीर्थक्षेत्र में सबसे बडा मेला दीपावली का लगता है। यहां पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। संतो ंके धरने पर बैठने की जानकारी पर एसडीएम सदर पूजा यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर संतों से बातकर कहा कि यहां से परिक्रमा मार्ग नहीं निकाला जा रहा, सिर्फ सफाई कराई है। संतों ने कहा कि उनकी आस्था से खिलवाड न किया जाये। सनकादिक महाराज ने कहा कि प्रशासन दूसरी जगह से परिक्रमा मार्ग की व्यवस्था करे। जिस भगवान की हम पूजा करते हैं उसी के सिर से चढकर जायें ये अच्छा नहीं है। एसडीएम के समझाने पर संतों ने धरना समाप्त कर दिया। धरने में कथा व्यास नवलेश दीक्षित, कामदगिरि प्रमुख द्वार के महंत मदनगोपाल दास समेत तमाम संत बैठे थे।



