Latest

एडीजी व आईजी ने दुर्घटनास्थल का किया निरिक्षण

 

कोखराज थाने की ब्यवस्थाओ की जाँच पड़ताल

कौशाम्बी (अनुराग दर्शन समाचार)।एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश आज आईजी रेंज कवीन्द्र प्रताप सिंह के साथ प्रयागराज जोन जनपद कौशाम्बी थाना कड़ाधाम अंतर्गत चौराहे पर हुई सड़क दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किए तत्पश्चात थाना कोखराज थाने की ब्यवस्थाओ की जाँच पड़ताल की और संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कौशाम्बी कड़ाधाम में देवीगंज में ट्रक से हुई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दोनों वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुँचे सम्बन्धित मामले की जाँच पड़ताल की घटना के संबंध में आवयश्क कार्यवाही हेतु निर्देशित किए वहाँ से एडीजी और आईजी कोखराज थाने का निरीक्षण करने पहुंच गए दोनों अधिकारियो ने थाना परिसर में बनी कोरोना हेल्प डेक्स तथा थाने के अभिलेखों की रख रखाव जांच पड़ताल की साथ ही थाने की साफ सफाई हेतु निर्देशित किए वहीँ अपराधियो के खिलाफ अब तक की कार्यवाही अन्य जानकारी भी लिया इस,मौके पर थाने के थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button