इविवि: दो दिन शेष, आए 71 हजार आवेदन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में नए शैक्षिक सत्र में दाखिले के लिए आवेदन के लिए अंतिम तिथि दो दिन शेष बचे हैं।
अब तक प्रवेश के लिए सभी पाठ्यक्रमों में 70 हजार छात्र-छात्राओं ने अंतिम रुप से फार्म सबमिट किया है। 29 जुलाई को प्रवेश समिति की बैठक होगी। इसमें आवेदन की अंतिम बढ़ाने की मुहर लगेगी।
बैठक प्रवेश प्रक्रिया को लेकर कई अहम निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। ज्ञात हो कि पिछले साल इविवि एवं कॉलेजों में दाखिले के लिए तकरीबन 1 लाख 13 हजार छात्रों ने प्रवेश परीक्षा फार्म भरा था। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि प्रवेश परीक्षाएं एक अगस्त से शुरू होंगी। ऐसे अभी काफी समय है इसलिए बैठक कर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी जाएगी।
वहीं, शनिवार को प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से जारी सूची के अनुसार 1,49, 504 छात्रों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है। इसमें से 71290 छात्रों ने परीक्षा फार्म सबमिट कर दिया। इसमें आईपीएस में 1134, बीएलएलबी में 4734, एलएलबी में 8095, यूजीएटी में 40430, पीजीएटी में 10931, बीएड में 2578, एमएड में 559, एमबीए में 789 और एलएलएम में 2040 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।


