Latest
हजारों मोमबत्ती से जगमगाया डीएसए मैदान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दीपावली के उपलक्ष्य में डीएसए मैदान बुधवार हजारों मोमबत्तियों से सजाया गया। रेलवे के स्पोर्ट्स ऑफिसर रवि पटेल, मंडल यांत्रिक अभियंता धनंजय सिंह, खेल सचिव पुष्पा श्रीवास्तव एवं मुख्य टिकट निरीक्षक दिवाकर शुक्ला ने पूजन कार्य संपन्न कराया। पूजा के बाद प्रशिक्षुओं ने ग्राउंड में लगी हजारों मोमबत्तियां जलाकर मैदान को प्रकाशमान कर दिया। सभी खिलाड़ियों ने प्रतिज्ञा की कि आने वाले सत्र में और अच्छा प्रदर्शन करना है। इस मौके पर डीएसए क्रिकेट कोचिंग सेंटर के प्रशिक्षक जावेद अहमद, प्रशांत खरे, अस्करी अब्बास, योगेंद्र पांडेय, इश्तियाक अली, मो. राशिद, रितेश जायसवाल, राकेश मिश्र, नितिन सिब्बल, अनूप सिंह, रोहित खोखर आदि मौजूद रहे।



