निशुल्क स्वास्थ शिविर मे ग़रीब महिलाओं पुरुषों व बच्चों का हुआ स्वास्थ परिक्षण दाँतों की जाँच के साथ दी गई मुफ्त दवाईयाँ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर के करैली थानांतर्गत बिसौना गाँव मे अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष समाजसेवी शाहिद प्रधान द्वारा स्वास्थ की दृष्टि से बरसो बरस से काफी पिछड़ेपन का दंश झेल रहे ग़रीब ,असहाय व कमज़ोर वर्ग के महिलाओं पुरुषों व बच्चों के लिए निशुल्क स्वास्थ शिविर लगाकार वरिष्ठ डॉक्टरों की देख रेख मे विभिन्न प्रकार के मर्ज़ की जाँच कराने के साथ मुफ्त दवाओं का भी वितरण कराया गया।स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रीतू कपूर ,बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नितिन धवन ,डेन्टल सर्जन डॉक्टर सैय्यद रज़ा ज़की ,डेन्टल सर्जन डॉक्टर अलीशा हैदर के समक्ष तक़रीबन चार सौ महिला पुरुष व बच्चो का उत्तम तकनीक के उपकरणों से जाँच कराने व उचित रख रखाव ,दाँत पेट व शरीर के अन्य अंगो के कृयाकलाप का परामर्श देने के साथ मुफ्त दवाईयाँ भी दी गईं।शिविर का उद्धघाटन मुख्यअतिथि वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल सलमान ने किया।कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव , शहर पश्चिमी के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष पीयूश पटेल ,मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के ज़िलाध्यक्ष सैफ फरीदी ,शशांक त्रिपाठी अधिवक्ता संघ के मंत्री विनोद यादव व सभी डाक्टरों समेत अन्य लोगों का शाहिद प्रधान द्वारा फूल माला व पुष्प गच्छ देकर सम्मान किया गया।सपा महानगर प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी के अनुसार डॉक्टरों के विमर्ष पर कि नंगे पैर रहने से बीमारीयाँ शरीर मे प्रवेश करती हैं इसको दृष्टिगत रखते हुए ग़रीब व मलिन बस्तियों के परिवार के बड़ो बुज़ुर्गों युवाओं महिलाओं व बच्चों को रंग बिरंगी चप्पल भी वित्रित की गई।अस्करी ने बताया की शाहिद प्रधान द्वारा इससे पहले वरिष्ठ नेत्र सर्जनो की देख रेख मे तीन माह पूर्व निशुल्क नेत्र शिविर भी लगाया गया था नेत्र परिक्षण मे मोतियाबिंद के मरीज़ो को अपने निजी वाहन से शहर लाकर उनका ऑपरेशन भी कराया गया था और सभी मरीज़ो को मुफ्त चशमे का वितरण भी किया गया था।शाहिद प्रधान द्वारा ठण्ड बढ़ने पर गरम वस्त्र और कम्बल वितरण का भी कार्यक्रम होगा।


