Latest

पीपल का 100 साल से भी पुराना पेड़ अचानक सड़क पर गिरा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नगर निगम झूंसी गोला बाज़ार में रविवार दोपहर अचानक पीपल का विशालकाय पेड़ गिर गया। यह पेड़ 100 साल से भी अधिक पुराना बताया जा रहा है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पेड़ सड़क पर गिरने से सड़क जाम हो गई।
जानकारी के अनुसार झूंसी गोला बाज़ार में एक पीपल का विशालकाय पेड़ 100 साल से भी अधिक समय से यहां मौजूद था। इस पेड़ की जड़ें काफी कमजोर हो चुकी थी। इसके कारण यह सूखने भी लगा था। रविवार दोपहर 2.30 बजे यह पेड़ अचानक भरभरा कर गिर गया। सड़क पर विशालकाय पेड़ गिरने से रोड जाम हो गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।

Related Articles

Back to top button