Latest

रविन्द्र यादव बने सपा शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. मान सिंह यादव ने रविन्द्र कुमार सिंह यादव को शिक्षक सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।
उक्त जानकारी देते हुए महानगर मीडिया प्रभारी सै.मो. अस्करी ने कहा कि हंडिया विधानसभा क्षेत्र के अढ़ीनी गांव निवासी रविन्द्र यादव अम्बेडकर नगर जिले के नरेन्द्र देव इंटर कालेज जलालपुर में बतौर प्रवक्ता कार्यरत हैं। इनके मनोनयन पर तमाम सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी जाहिर करते हुए सोमवार को बालसन पार्क में फूल मालाओं से लाद कर अभिनन्दन किया है।
स्वागत करने वालों में डॉ. सुरेश यादव, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, संतलाल वर्मा, सचिन श्रीवास्तव, संतोष यादव, रविन्द्र यादव, कुशल सिंह पटेल, नवीन यादव, विनोद यादव, अर्जुन यादव, जितेंद्र यादव, दीपक दुबे, अखिलेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button