Latest
किसान कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिले में धान क्रय केन्द्रों पर व्याप्त अनियमितता , खरीदी की शुरुआत न होने, जल वृष्टि, जल प्लावन से खराब हुई फसल की क्षतिपूर्ति व अन्ना जानवरों से किसानों को हो रही समस्याओं के दूर करने हेतु प्रयागराज किसान कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम प्रयाग राज के पत्थर गिरजाघर घर के पास धरना स्थल पर किया गया। उक्त अवसर पर उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीएम के माध्यम से दिया गया।
इस अवसर पर सुशील तिवारी सुरेश यादव, डॉ सत्यापाण्डे , अरुण चौरसिया,जितेन्द्र कुमार राय,अनिल पांडेय, रजनीश पांडेय, देशराज सिंह,शुभम शुक्ला राजाराम सिंह पटेल, कमलेश कुमार शुक्ला,राजेन्द्र सिंह अकौरीया,अरुण मिश्रा नरेश विश्वकर्मा,राजू पटेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

