Latest

कानपुर राइडर्स और लखनऊ हॉक्स की दोहरी जीत

राज्य स्तरीय महिला फुटबाल लीग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राज्य स्तरीय महिला फुटबाल लीग में कानपुर राइडर्स और लखनऊ हॉक्स ने दोहरी जीत दर्ज की। वहीं प्रयागराज वॉरियर्स ने प्रयागराज पैंथर्स को 17-0 से हराया।
सदर बाजार कैंट मैदान पर शनिवार को हुए मुकाबलों में कानपुर फाइटर्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ हाक्स को 2-0 से हराया। गोल स्वाति एवं अंकिता ने किया।
दूसरे मैच में प्रयागराज पैंथर्स को 7-0 से हराया। अंशिका पोद्दार व संध्या यादव ने दो-दो, स्वाति, प्रिया और सपना झा ने एक-एक गोल किया।
लखनऊ ने अपने पहले मैच में मुरादाबाद सिटी को 2-0 से हराया। अदिति चौधरी ने दो और हुमा खान ने एक गोल किया। दूसरे में प्रयागराज पैंथर्स को 5-0 से हराया।
काशी स्टार वाराणसी ने मिर्जापुर राइडर्स को 4-0 से हराया। गोल पूजा कुमार, खुशी राय, श्वेता केशरी एवं ब्यूटी केशरी ने एक-एक गोल किया। मिर्जापुर राइडर्स ने मुरादाबाद सिटी को 5-0 से हराया। कंचन मिश्रा ने दो, प्रिया सोनकर, सोनी यादव व प्रतिभा ने एक-एक गोल किया। प्रयागराज वॉरियर्स ने प्रयागराज पैंथर्स को 17-0 से हराया। हिमांशी ने छह, कंचन ने पांच, अंशिका व शालिनी धुरिया ने दो-दो और श्रद्धा एवं पूजा सिंह ने एक-एक गोल किया।
मैच से पहले पूर्व फुटबालर शेख जावेद एवं छावनी परिषद इलाहाबाद के सहायक अभियंता मानवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
रेफरी का दायित्व नासिर कमाल, अजय यादव, सतीश कुमार, रवि कुमार ठाकुर, कबीर खान, रमेश चंद्र, योगेश चंद्र, संजय कुमार, जुगल किशोर, जितेंद्र सिंह एवं माधुरी देवी ने निभाया।

Related Articles

Back to top button