उत्साह और उमंग के साथ चल रही है भाजपा का सदस्यता अभियान- लक्ष्मणाचार्य

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा सिविल लाइन कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर के महानगर के सभी प्रकोष्ठ मोर्चा विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई इस अवसर पर बैठक के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मणाचार्य ने कहा कि पूरे प्रदेश में उत्साह एवं उमंग के साथ चल रही है भाजपा की सदस्यता अभियान और लोग भाजपा की सदस्यता से जुड़ रहे हैं और आगे कहा की युवा मोर्चा छात्रों को महिला मोर्चा महिलाओं को अनुसूचित मोर्चा अनुसूचित वर्ग के लोगों को पिछड़ा मोर्चा पिछड़ा वर्ग के लोगों को किसान मोर्चा किसान भाइयों को अल्पसंख्यक मोर्चा अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को एवं व्यापार प्रकोष्ठ के लोग व्यापारियों को और अन्य प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प के पदाधिकारी अपने अपने दिए गए दायित्वों का निर्वहन कर के लोगों को जोड़ने का कार्य करें बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि आज से 30 तारीख तक विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत सभी मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारी अपने अपने लक्ष्य को पूरा करें।मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी के द्वारा निर्धारित 7505 403 403 मोबाइल नंबर के द्वारा आज खुल्दाबाद मंडल, राजरूपपुर मंडल, प्रीतम नगर मंडल, मुट्ठीगंज मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा अनुसूचित मोर्चा के द्वारा किसान मोर्चा के द्वारा सदस्यता अभियान का शिविर लगाया गया जिसमें 3891 लोगों को सदस्यता से जोड़ा गया
बैठक में मुख्य रूप से कुंज बिहारी, देवेश सिंह, राजेश केसरवानी, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, सुभाष वैश्य, राघवेंद्र सिंह नरसिंह मनोज कुशवाहा रोहित पांडे शिखा रस्तोगी राजेश सोनकर राजेश गुप्ता एवं सभी प्रकोष्ठ प्रकल्प मोर्चा के संयोजक एवं अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।




