Chhath : उगते सूर्य देवता को अर्ग देकर महिलाओं ने मांगा पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद, तस्वीरों में प्रयागराज

प्रसाद वितरण के साथ चार दिवसीय पर्व का हुआ समापन
(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आस्था का महापर्व यानी डाला छठ के आखिरी दिन गुरुवार को भाेर से ही व्रती महिलाओं का जनसैलाब गंगा यमुना व संगम तट पर पहुंच गया। गंगा व यमुना में स्नान कर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर विधि विधान से छठी मईया की पूजा की। परिवार की मंगलकामना कर इस पवित्र महापर्व का पारण किया। इसी तरह भीड़ अरैल घाट, बलुआघाट रामघाट व फाफामऊ में गंगा के तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। यहां सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस फाेर्स व जल पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।
*प्रयागराज में संगम तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब*
प्रयागराज में छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। भोर से ही घाटों पर भीड़ जुटना शुरू हो गई। सबसे ज्यादा भीड़ संगम के तट पर दिखी। यहां बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे थे। गंगा में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। यहां लोगों ने आतिशबाजी भी की। संगम से लेकर वीआईपी घाट तक का पूरा नजारा मेले जैसा रहा। इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ 4 दिवसीय पर्व का समापन हुआ।
छठी मैया से सुहागन रहने का लिया आशीष
सूर्यदेव को अर्घ्य देने से पहले व्रती महिलाओं की मांग में सौभाग्य के प्रतीक सिंदूर की भराई हुई। बड़ी महिलाओं ने उम्र से छोटी स्त्रियों की मांग में सिंदूर भरकर सदा सुहागन रहने का आशीष दिया।
घाट किनारे ढोल-ताशा की हुई गूंज
व्रती महिलाओं ने घर से घाट तक का सफर छठी मइया का गीत गाते हुए पूरा किया। ढोल-ताशा जैसे वाद्ययंत्रों के वादन के बीच गीत गाते हुए पग बढ़ा रही थी। घाट पर पहुचने पर पूजन के दौरान भी ढोल-ताशा बजता रहा। पूजन के दौरान और उसके बाद घाटों पर आतिशबाजी की गई।

यमुना किनारे व्रती महिलाओं के सूपा में पति द्वारा अर्ग देते हुए।( छाया अनुराग शुक्ला )

सर पर सूप रखकर भगवान सूर्य देवता के उदय होने के इंतजार में । ( छाया अनुराग शुक्ला )

सूर्य उदय होने पर सूर्य भगवान को अर्ग देती महिलाएं। ( छाया अनुराग शुक्ला )

छठ मैया के महापर्व पर संगम किनारे लगा जनसैलाब। ( छाया अनुराग शुक्ला )

छठ महापर्व पर मध्य रात्रि बेदी पर दीया जलाकर पूजन करती महिलाएं। ( छाया अनुराग शुक्ला )

हाथों में जलती दिया लेकर सूर्य उदय का इंतजार करती व्रती महिलाएं । ( छाया अनुराग शुक्ला )

रात्रि भर घाट किनारे छठ मैया का पूजा करती महिलाएं दीया जलाकर लगातार भजन किया।( छाया अनुराग शुक्ला )

सूर्योदय के पश्चात घर की बड़ी महिलाओं ने छोटी महिलाओं को सिंदूर लगाकर आशीर्वाद दिया ।( छाया अनुराग शुक्ला )

सूर्योदय होने पर छठ मैया से आशीर्वाद लेती व्रती महिलाएं।( छाया अनुराग शुक्ला )

सूर्योदय के इंतजार में हाथों में दीया लेकर इंतजार करती महिलाएं। ( छाया अनुराग शुक्ला )

गौतमबुद्ध नगर, यूपी में एक सोसायटी के स्विमिंग पूल में छठ पूजा करते श्रद्धालु। ( छाया अनुराग शुक्ला )

बीजेपी सांसद हेमा मालिनी मथुरा जिले के वृंदावन में गोपाष्टमी त्योहार के अवसर पर गायों को खाना खिलाती हुई। ( छाया अनुराग शुक्ला )



