Latest

देश तभी खुशहाल होगा, जब किसान खुशहाल होगा।शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द

( अनुराग शुक्ला ) पचदेवरा,हरदोई (अनुराग दर्शन समाचार )।आज अंशुल शुक्ल द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में पधारे श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती महाराज का आज भाभर ग्राम प्रधान कृपा शंकर पाण्डेय के यहाँ स्वागत एवम् सम्पूर्ण वैदिक विधि-विधान से पुजन किया गया | इस अवसर पर आयोजित चौपाल में उपस्थित क्षेत्रवासियो को पूज्य शंकराचार्य भगवान का आशिर्वाद एवम् मार्गदर्शन प्राप्त हुआ | पूज्य शंकराचार्य ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक देश के हर विभाग में कार्य करने वाले कर्मचारियों के वेतन भत्तों में सैकड़ों प्रतिशत की बृद्धि सरकार ने कर दिया, लेकिन किसानों की समृद्धि एवम् उनके स्वावलम्बन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया | किसानों को न तो समय पर पानी मिल पाता है,और न ही बिजली | यहाँ तक की फसल के सीजन में उर्वरक की कालाबजारी के कारण किसानों को दुगने-तिगुने दाम पर उर्वरक खरीदना पड़ता है | इसके बाद किसानों अपने उत्पादित अनाजों, फलों एवम् सब्जियों का लागत भी न मिलने के कारण कर्ज के बोझ से दब जाता है, जिसके कारण वह आत्महत्या करने को विवश हो जाता है | देश तभी खुशहाल होगा, जब किसान खुशहाल होगा | पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने कहा कि किसान आन्दोलन बहुत लम्बे समय से चल रहा है, किसानों को चाहिए कि वह सरकार से सकारात्मक बात करें, क्योंकि कानून बन चुका है, जिसे पूरी तरह रद्द तो नहीं किया जा सकता, लेकिन यदि कहीं कोई कमी है तो सरकार किसानों के हित में कानून में सुधार करे | पूज्य श्री ने सभी से मिलजुल कर रहने एवम् अपने धर्म के प्रति दृढ़ रहने को कहा |
इस अवसर पर ब्रह्मचारी बृजभूषणानन्द महाराज,सत्यदेव जी, प्रधान कृपा शंकर पाण्डेय, अंशुल शुक्ल, अंकित शुक्ल, बृजेश शुक्ल, दीपक दीक्षित, दिवारी लाल मिश्र, अखिलेश शुक्ल सहित मीडिया के पत्रकारों सहित सैकड़ों किसान एवम् क्षेत्रवासी उपस्थित थे |

Related Articles

Back to top button