आस्था के पथ पर बढ़े कदम, चैदहकोसी परिक्रमा में उमड़ा सैलाब

एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
(
अनुराग शुक्ला) अयोध्या ( अनुराग दर्शन समाचार) राम नगरी अयोध्या की चैदहकासी परिक्रमा का शुक्रवार को प्रातः 10.22 बजे शुभारंभ हो गया जय श्रीराम के जयकारों के साथ लाखों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा शुरू की। चैदहकोसी परिक्रमा अक्षय नवमी के मौके पर की जाती है। पिछले दो वर्ष से कोरोना के चलते परिक्रमा प्रभावित थी। मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। परिक्रमा शुक्रवार को पूरे दिन और रात भर चलेगी। शनिवार को सुबह 8.33 पर समापन होगा। परिक्रमा पथ पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। माना जा रहा है कि इस बार लगभग 30 लाख रामभक्त देश के कोने-कोने से पहुंचकर परिक्रमा कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा चैदह कोसी, पंचकोसी परिक्रमा व कार्तिक पूर्णिमा मेला की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अयोध्या क्षेत्र भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया गया और लोगो से बात कर उनका हाल चाल लिए एवं सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। परिक्रमा के दौरान सरयू घाट, रामजन्मभूमि, कनक भवन, हनुमानगढ़ी,नागेश्वरनाथ आदि मंदिरों में दर्शन का तांता लगा हुआ है और समूची अयोध्या श्रीराम के जयकारे से गूंज रही है। चैदह कोस की यह परिक्रमा श्रद्धालु पैदल पूरी करते हैं। आस्था की डगर पर नंगे पांव चलते हैं। परिक्रमा का एक-एक पग जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्त करता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय के अनुसार, अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परिक्रमा मार्ग को पांच जोन में बांटकर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं। एटीएस की तैनाती की गई है। साथ ही ड्रोन कैमरे से पूरे मेले और अयोध्या की सुरक्षा को देखा जा रहा है। खुफिया तंत्र सक्रिय है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटल, धर्मशाला में चेकिंग की जा रही है।



