नशे की गिरफ्त में :बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी,इलाकाई पुलिस अंकुश लगाने में हुई नाकाम

क्षेत्रीय लोगों की शिकायत के बावजूद भी दिघिया चौकी की पुलिस मामले को नहीं लिया, सज्ञान में
माण्डा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। युवा मन को जोश व उमंग की उम्र कहा जाता है। यही उम्र का पड़ाव होता है, जब भविष्य को लेकर इसी युवा मन द्वारा लक्ष्य साधा जाता है, पर दुर्भाग्यवश माण्डा थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी क्षेत्र के कई गांव के युवाओं की नसों में जोश कम नशा तैरता ज्यादा दिखाई दे रहा है। कहने का मतलब यह है कि दिघिया चौकी क्षेत्र में स्मैक का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा और दिघिया चौकी क्षेत्र के इलाके के गांव की युवा पीढ़ी नशे की आदी होती जा रही। जबकि जिम्मेदार पूरी तरह से बेखबर नजर आ रहे हैं। यह कहना कतई गलत न होगा कि माण्डा की युवा पीढ़ी पथ भ्रमित नजर आ रही है। धूम्रपान से लेकर शराब का सेवन तक करने में 16 साल से लेकर 25 वर्ष तक की आयु के ही युवा ज्यादा चिह्नित किए जा रहे हैं। नशे के दलदल में फंसने वालों में अच्छे अच्छे परिवारों के बच्चे भी शामिल हैं,जो पढ़ने लिखने की उम्र मेें नशे के आदी होते जा रहे हैं। नशे में धूम्रपान से लेकर शराब का सेवन तो किया ही जा रहा।इसके अलावा जो इन दिनों नशा नसों में उतारा जा रहा है। उनमें स्मैक का नाम पहले लिया जा रहा है। सूत्रों पर गौर करे तो दिघिया चौकी के पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से स्मैक का कारोबार किया जा रहा है। बड़ी बात तो यह है की दिघिया चौकी प्रभारी राम बहादुर सिंह आज तक स्मैक बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। दिघिया चौकी के कनेवरा गांव निवासी संदीप कुमार आइजीआरस के माध्यम से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि कनेवरा गांव मै स्मैक हेरोइन गांजा खुलेआम बेचा जा रहा है। लेकिन दिघिया चौकी की पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी तरह दिघिया चौकी से सटे सोनकर बस्ती में स्मैक हेरोइन गांजा का अवैध कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है।लेकिन चौकी की पुलिस इस पर भी अंकुश नहीं लगा पाई।इसी तरह कनेवरा गांव में स्मैक हेरोइन गांजा कारोबार किया जा रहा है, लेकिन पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है, इसी कारण क्षेत्र में चोरियां भी बढ़ रही हैं,नव युवक नशे की लत में आए दिन चोरी लूट कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सख़्त कहा है की अगर पुलिस अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लगाती है तो जिले के कप्तान सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को ज्ञापन देकर अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की जाएगी,सूत्रों की माने दिघिया चौकी के बरहा कंला बबुरा धराव नारा आदि गांव में दिघिया चौकी के उप निरीक्षक सुभाष कुमार यादव के द्वारा अवैध कारोबार करवाया जा रहा है।



