Latest

मोदन सेन महाराज की जयंती मोदनवाल समाज द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज मोदनवाल समाज द्वारा सिविल लाइंस स्थित एक होटल में मोदन सेन महाराज की जयंती मोदनवाल समाज द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में चायल के विधायक संजय गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीण गुप्ता और सुंदर गुप्ता ने किया ।कार्यक्रम के आयोजन प्रदीप गुप्ता और रिंकू गुप्ता द्वारा किया गया था । कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत शेखर गुप्ता संजय गुप्ता संदीप गुप्ता अनुज गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की देखभाल रिशु गुप्ता द्वारा किया गया । जयंती समारोह में हवन पूजन के पश्चात मोदनवाल समाज के आए परिवारों को प्रसाद ग्रहण कराया गया । और आने वाले भविष्य में समाज को एकजुटता के लिए शपथ दिलाई गई।

Related Articles

Back to top button