Latest

ब्रज में हिलोर ले रही आस्था, हर ओर श्रद्धालुओं का रेला

राधा वृन्दावन चंद्र ने किया यमुना जी में नौक विहार

देवोत्थान एकादशी पर परिक्रमा को उमडे श्रद्धालु

(अनुराग शुक्ला )
मथुरा (अनुराग दर्शन समाचार )। ब्रज में चहुंओर श्रद्धालुओं की भीड उमड रही है। दीपोत्सव के बाद ब्रज में स्थानीय स्तर पर मनाए जाने वाले त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है। गोपाष्टमी, कंसवध मेला, अक्षयनवमी, देव उठान एकादशी आदि त्योहारों की धूम मची हुई है। अष्टमी से ही मथुरा और वृंदावन के परिक्रमा मार्गों में श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है। यमुना मनोरथ के कार्यक्रम जगह जगह चल रहे हैं। द्वापर युग में कंस वध के बाद भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने तीन वन यानि मथुरा, वृंदावन और गरुड़ गोविंद की परिक्रमा लगाई थी। उनके साथ ब्रजवासियों ने भी परिक्रमा लगाई। तभी से इस परम्परा का निर्वहन भक्तों द्वारा किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि तीन वन परिक्रमा करने से भक्त के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। और मनोकामना पूर्ण होती है। देवोत्थान एकादशी पर मथुरा के चतुर्वेदी समाज के लोगों ने शनिवार को कंस वध की प्रतीकात्मक लीला के बाद मध्य रात्रि से ही तीन वन की परिक्रमा शुरू कर दी, वहीं वृंदावन नगर के लोगों ने यहां की पंचकोसीय परिक्रमा कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। पूरा परिक्रमा मार्ग राधे-राधे के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। चंद्रोदय मंदिर में आयोजित त्रिदिवसीय कार्तिक उत्सव के दूसरे दिन, रविवार को श्रीश्री राधा वृंदावन चंद्र को नौका में विराजमान कर यमुना विहार कराया गया। इस दौरान श्री राधा वृन्दावन चंद्र को नवीन पोषक धारण करा, उन्हें पालकी के माध्यम से मंदिर प्रांगण से चीर घाट स्थित यमुना तट पर लाया गया, जहाँ भक्तों द्वारा पुष्प अर्पण कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर दिव्य पुष्पों एवं दुधिया रोशनी से युक्त नाव में विराजमान होकर राधा वृन्दावन चंद्र ने श्री यमुना जी में नौका विहार प्रारंभ किया। इस दौरान इस्कॉन बैंगलोर के विभिन्न केंद्रों से आए, भक्तों ने हरीनाम नाम संकीर्तन के साथ उन्हें यमुना जी में नौका विहार कराया गया। उत्सव के अंतिम चरण में मंदिर के भक्तों ने अपने आराध्य श्रीश्री राधा वृन्दावन चंद्र के समझ दामोदर अष्टकम का गान करते हुए, यमुना जी में दीपदान किया। कार्यक्रम के पश्चात मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली सहित विभन्न राज्यों से आए 500 भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया गया।

Related Articles

Back to top button