Latest

जन जागरण अभियान से जनता को जागरूक करेंगे और आने वाले 2022 के चुनाव में इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेकेंगे

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आज आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम आनंद भवन पहुंच कर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण किया उसके पश्चात हम सबकी नेता अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी के निर्देशानुसार आज महंगाई के खिलाफ प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत आनंद भवन से हुई जो चलकर यूनिवर्सिटी रोड चौराहा होते हुए कटरा के नेतराम चौराहे पर समाप्त हुई नेतराम चौराहे पर समापन के दौरान नुक्कड़ सभा की गई ।नुक्कड़ सभा में राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री बाजीराव अखाड़ा जी ने कहा कि आज पूरे भारत में महंगाई अपने चरम सीमा पर है जिससे आम जनमानस एवं व्यापारी परेशानी झेल रहा है अब हम इस जन जागरण अभियान से जनता को जागरूक करेंगे और आने वाले 2022 के चुनाव में इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेकेंगे, आगे नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह जी ने कहा कि एक तरफ जहां भारत संविधान की आजादी की लड़ाई लड़ रहा है वहीं अब दूसरी तरफ आर्थिक आजादी के लिए भी लड़ना पड़ रहा है धीरे-धीरे वर्तमान सरकार व्यापारियों को आर्थिक गुलाम बनाती जा रही है एक एक करके सभी औद्योगिक इकाइयां भारत सरकार अपने दो लाडले के हाथों बेंच दे रही है अगर ऐसा ही रहा तो हम आने वाले दिनों में आर्थिक गुलाम हो जाएंगे । शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन ने कहा कि आज से लागातार शहर के सभी मुख्य इलाकों में मंहगाई के खिलाफ़ प्रतीज्ञा यात्रा होगी जिसके जरिए हम लोगों को मंहगाई के खिलाफ़ हमारी लड़ाई में एक जुट करेगें। नुक्कड़ सभा के दौरान यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निशांत रस्तोगी ने कहा कि एक तरफ जहां युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है वही लगातार बढ़ रही महंगाई से उनके माता-पिता को घर चलाने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं जिससे युवा परेशान होकर प्रतिदिन आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है अब युवाओं को जागने का समय आ गया है युवा अब जाग चुका है और आगामी विधानसभा चुनाव में इस बहरूपी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा।
यात्रा के दौरान मुख्य रूप से कर्मचारी संघ के नेता सुभाष पांडेय, रघुनाथ द्विवेदी,किशोर वार्षडे, पिंटू पांडेय, शशिकांत द्विवेदी, अनूप सिंह, रोहन सिंह, माधवी राय, हर्षिता अरोरा, जय प्रकाश पाण्डेय, दिवाकर शाहू, रजनीश कुमार, आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थें।

Related Articles

Back to top button