Latest

पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया। आनंद भवन परिसर में सुबह जमा हुए कांग्रेस नेताओं ने देश के पहले प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कांग्रेसजनों ने कहा कि पं. नेहरू ने नए भारत के निर्माण पर अपना सबकुछ बलिदान कर दिया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, शेखर बहुगुणा, राष्ट्रीय सचिव बाजीराव अखाड़े, प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्र, प्रदेश सचिव शहर प्रभारी उज्ज्वल शुक्ला, प्रदेश सचिव गंगापार प्रभारी करमचंद बिंद, किशोर वाष्र्णेय, फुजैल हाशमी, अनिल कुशवाहा, सुरेश यादव आदि सुबह आनंद भवन पहुंचे। यहां पर पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सदस्यों ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू ने जितनी भी योजनाएं शुरू की वो सभी गरीबों के हित को ध्यान में रखते हुए की गई थीं। बच्चों के बीच में चाचा नेहरू के नाम से वो लोक प्रिय रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण में लगाया।

Related Articles

Back to top button