Latest
ब्वायलर लेकर जहाज चुनार से मिर्जापुर के लिए रवाना हुआ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । फूलपुर में खाद बनाने वाली इकाई इफको के लिए नया अमोनिया का ब्वायलर रविवार को पानी के जहाज से मिर्जापुर आ रहा है। ब्वायलर लेकर जहाज चुनार से मिर्जापुर के लिए रवाना हुआ। विदेश से मंगाया गया ब्वायलर मिर्जापुर में उतारकर बड़े ट्रेलर से इफको लाया जाएगा। जहाज से ब्वायलर 120 पहिया वाले ट्रेलर के लिए मिर्जापुर में जेटी बनाई जा रही है। प्रयागराज में गंगा-यमुना किनारे से सुल्तानपुर इफको तक ब्वायलर ले जाने के लिए मार्ग नहीं होने के कारण इसे मिर्जापुर में उतारा जाएगा। बड़ा ब्वायलर उतारने के लिए प्रयागराज में खुली जगह पर जेटी भी नहीं है।



