Latest

महानगर भाजयुमो का भाजपा कार्यालय पर बैठक हुई संपन्न

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की कामकाजी बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर रहे और विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्रीय मंत्री शैलेंद्र मौर्य और महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी रहे । कार्यक्रम की भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अध्यक्षता रोहित पांडे उर्फ पप्पू पांडे ने की और कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्याम प्रकाश पांडे ने किया और सचिन मिश्रा ने सभी का धन्यवाद दिया। इस मौके पर राजभर ने आगामी कार्यक्रमों को कैसे कराया जाए इसके बारे में जानकारी दी और किस तरह से युवा मोर्चा को आगे बढ़ाया जाए इसके बारे में भी सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में अपने विचारों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया और क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्या ने अभी तक किए गए सभी कार्यों का वृत्त लेकर के अधिक से अधिक अच्छा कार्य करने के लिए सभी को अपने शब्दों से प्रेरित किया इस मौके पर मुख्य रूप से कार्यालय मंत्री प्रीतम सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव सिंह महामंत्री अमित गुप्ता ऋषभ टंडन पंकज शुक्ला विक्रांत शुक्ला सागर पांडे सौरभ मेहता आकाश चौरसिया तन्मय उपाध्याय पवन राष्ट्रवादी संदीप मिश्रा रतन मित्तल सहित अमन केसरवानी संजय केसरवानी विमल श्रीवास्तव अनुज मिश्रा सहित मंडल अध्यक्ष व महानगर पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button